प्रेस नोट जनपद खीरी दिनांक 29.04.2024

थाना शारदानगर पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा-कारतूस बरामद कर अभियुक्त हामिद पुत्र इब्राहिम को गिरफ्तार किया गया

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 29.04.2024 को थाना शारदानगर पुलिस द्वारा अभियुक्त हामिद पुत्र इब्राहिम को शारदा बैराज हेलीपैड के पास वाले रास्ते से अवैध तमंचा-कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना शारदानगर पर मु0अ0स0 105/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
हामिद पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम महादेव थाना शारदानगर जनपद खीरी

बरामदगी का विवरण-
01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 अम्बेश्वर दत्त त्रिपाठी, थाना शारदानगर खीरी
2.हे0का0 राजीव यादव, थाना शारदानगर खीरी
3.का0 संदीप कुमार, थाना शारदानगर खीरी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *