भाजपा और हिन्दू महासभा की राजनीतिक विचारधारा एक दूसरे की पूरक – डॉक्टर गीता रानी।

रोहित सेठ

     अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह पाली जनपद में उपस्थित प्रतिनिधियों को हिन्दू राष्ट्र निर्माण के साथ राष्ट्र रक्षा , धर्म रक्षा और गौ रक्षा का संकल्प  लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को इस्लामिक आतंकवाद , जेहाद और हिन्दू विरोधी तत्वों से मुक्त करवाना हिन्दू महासभा की प्राथमिकता में शामिल है । उन्होंने रामगढ़ बालाजी महाराज धाम पाली के महंत फतेह गिरी जी महाराज को हिन्दू महासभा राजस्थान प्रदेश का  अध्यक्ष मनोनीत किया।

हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने कहा कि भाजपा और हिन्दू महासभा की राजनीतिक विचारधारा एक दूसरे की पूरक है । दोनो राजनीतिक दल एक साथ मिलकर देश को कांग्रेस मुक्त बनाने का स्वप्न साकार कर सकते हैं ।
डॉक्टर गीता रानी ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी हिन्दू विरोधी और मुस्लिमपरस्त राजनीतिक दल है । कांग्रेस ने हिंदुओं को धोखा देकर भारत के इस्लामीकरण की नीति तैयार की , किंतू 2014 में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस की मुस्लिम परस्ती का अंत हुआ और राष्ट्रवादी नीतियों को देश में लागू किया गया ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *