दी इन्स्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेन्टस ऑफ़ इंडिया की क्षेत्रीय समिति कानपुर द्वारा वाराणसी शाखा के तीन सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रीय समिति में को – ऑप्टेड सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

रोहित सेठ

वाराणसी शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए रवि कुमार सिंह को कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी समिति, पूर्व अध्यक्ष सीए अतुल सेठ को मेंबर्स इन इंडस्ट्री एंड बिज़नेस समिति में तथा पूर्व कोषाध्यक्ष सीए. अतुल चौधरी को ऑडिटिंग & एकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स समिति में को-ऑप्टेड सदस्य के रूप में वर्ष 2024 के लिए नामित किया गया है

वाराणसी ब्रांच के लिए यह बहुत गर्व का बिषय है की हमारे शाखा सदस्यों को आई सी ए आई की क्षेत्रीय समिति कानपुर द्वारा महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी गई है और अवश्य ही इससे आगे चलकर वाराणसी शाखा के सभी सदस्यों एवं छात्र छात्राओं के सहयोग से वाराणसी ब्रांच नई उपलब्धियां हासिल करेगा l

वाराणसी शाखा की कार्यकारिणी समिति की ओर से तीनो सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं |

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *