हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश व मिश्रित लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अशोक रावत के समर्थन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल,आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ,उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ,विधायक आशीष सिंह आशु ,कुंवर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ,श्याम प्रकाश ,एमएलसी अशोक अग्रवाल, विधायक रामपाल वर्मा,विधायक प्रभास कुमार, विधायक डॉक्टर अलका अर्कवंशी,भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन समेत भाजपा के तमाम अन्य नेता थे मौजूद

राहुल गांधी पर करारा प्रहार *”

भारत जोड़ो यात्रा राहुल ने निकाली ,लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ढूंढो यात्रा निकाल सकती है

राहुल बाबा आतंकवादियों को समर्थन देने का काम करते हैं

हरदोई अटल बिहारी वाजपेई जी की रही है कर्मभूमि

विपक्ष के पास ना तो कोई मुद्दा है और ना ही।प्रधानमंत्री पद का चेहरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश का हुआ है सर्वांगीण विकास

विश्व पटल पर भारत की साख तेजी के साथ है बढ़ी

जो राम का ना हुआ वह यूपी के किस काम का

विपक्ष के नेता श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में तक नहीं गए

भाजपा ने राम मंदिर ही नहीं बल्कि काशी विश्वनाथ मंदिर का कॉरिडोर बनवाने का काम किया है

लोकसभा चुनाव मतदान के तीन चरण के पश्चात सपा व कांग्रेस हुई साफ

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के बाद भाजपा को 190 लोकसभा सीटें मिलने जा रही हैं

मतदान का चौथा चरण 200 के पार करके निश्चित रूप से भाजपा अपने लक्ष्य लोकसभा 400 पर करके दिखा देगी
भाजपा के निशान कमल पर बने वाला बटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगा।

इंडिया गठबंधन घमंडियां गठबंधन है जो निजी स्वार्थ व घोटाले बाजू व भ्रष्टाचार्यों का गठबंधन है।

सीबीआई का दुरुपयोग का आप चाहे जितना आरोप लगाए अगर विपक्ष के नेता भ्रष्टाचार करेंगे तो निश्चित रूप से पकड़े जाएंगे
एक तरफ गर्मियों में छुट्टी लेने वाले राहुल गांधी हैं ,वहीं पूरे साल एक भी छुट्टी ना लेने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं जिन्होंने दीपावली के दिन भी अपना काम किया।

पुलवामा हमले के आरोपियों को पाकिस्तान के घर में घुसकर उनका काम तमाम करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई भारतीय सेना।ने किया।

अखिलेश यादव पर मोहम्मद जिन्ना का समर्थन करने का आरोप लगाया

सपा पर परिवार वाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया तो वही राहुल गांधी अमेठी पर वायानाड होते हुए रायबरेली में लॉन्चिंग कर रहे हैं।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पर कश्मीर के संदर्भ में गलत बयान बाजी करने का आरोप लगाया

मोदी जी ने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर के विकास को एक नई दिशा देने का काम किया है।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव को सत्ता में आने से रोकने का आवाहन करते हुए अमित शाह ने कहा कि यदि यह दोनों नेता सत्ता में आ गए तो राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का काम करेंगे

यूपी में पिछले बार की तरह 73 सींटे नही बल्कि पूरी की पूरी 80 सीटें चाहिए।

उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था हुई चुस्त दुरुस्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में उत्तर प्रदेश के गुंडे माफिया पर पूरी तरीके से लग चुका है अंकुश

हरदोई व मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जीतने का किया आवाहन


0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।