हरदोई: लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आज मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने जनपद हरदोई की 32 मिश्रिख लोकसभा के अंतर्गत 161 सण्डीला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथ का औचक निरीक्षण कर मूलभूत व्यवस्थाओं की पड़ताल की। मंडलायुक्त ने एसडीएम तान्या संग संडीला क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल तिलैया कला, प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर, प्राइमरी स्कूल (गोशवा डोंगा) के मतदेय स्थल के बूथों का निरीक्षण किया साथ ही संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। मंडलायुक्त ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायज़ा लिया। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदेय स्थलों पर सामान्य सूचनाओं के अंकन, विद्युत कनेक्शन, उचित क्षमता की लाईट व पंखे, प्रसाधन, पेयजल, हैण्डपम्प की क्रियाशीलता, रैम्प, साफ-सफाई, नेटवर्क की उपलब्धता, मतदान केन्द्रों पर सामान्य सूचनाओं एवं टोल फ्री नम्बर 1950 का अंकन, ईपिक वितरण इत्यादि का सत्यापन करते हुए संबंधित को निर्देश दिये।इस दौरान मंडलायुक्त ने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति शराब, रिश्वत या ज़ोर ज़बरदस्ती करके किसी के पक्ष में अथवा विरोध में वोट डालने का प्रयास करता है तो इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से अवश्य करें। उन्होंने बुज़ुर्गों से अपील की कि मतदान दिवस (13 मई) के दिन आप लोग इस बात का प्रयास करे कि परिवार के सभी सदस्य वोट देने जायें, यदि परिवार में कोई ऐसा सदस्य है जो कि शारीरिक रूप से कमज़ोर है तो परिवार के लोगों को चाहिए कि मतदान के लिए जाते समय उनकों भी अपने साथ ले जायें।उक्त के पश्चात मंडलायुक्त, आईजी व जिलाधिकारी ने मंडी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने पानी, बिजली, शौचालय व सुरक्षा व्यवस्था को देखा, तथा निर्देश दिया कि मतदान वाले दिन पोलिंग पार्टियों की रवानगी समय से की जाए। सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा जाए। सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रहे हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।