रिपोर्ट:फैसल ताहिर

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन , पुलिस अधीक्षक नगर श्री संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अमित चौरसिया के कुशल पर्यवेक्षण मे चलाये जा रहे अवैध शस्त्र की बरामदगी एंव अवैध मादक पदार्थ की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम मे एस0 ओ0 जी0 ओ व थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जगह जगह छापेमारी कर तीन अभीयुक्तो को 3.4 किलोग्राम अफीम के साथ किया गिरफ्तार ।
दिनाँक 17.05.2024 को एस0ओ0जी0, सर्विलांस व थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त रुप से मुखबिर की सूचना के आधार पर जमुका अन्डरपुल के पास से तीन अभियुक्तगणो को 3.4 किलोग्राम अफीम व 1,02,114 रुपये करीब के साथ (समय करीब 04.45 बजे) गिरफ्तार किया गया तीनों अभियुक्तगणों से नाम पता पूछा गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम देवेंद्र लोधी पुत्र वीरपाल उम्र 20 वर्ष निवासी फतेहगंज थाना वजीरगंज जनपद बदायूं के पास से 1.2 किलोग्राम अफीम, दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम ओमेंद्र पुत्र प्यारेलाल उम्र 19 वर्ष निवासी फतेह नगला थाना वजीरगंज जनपद बदायूं के पास से 1.2 किलोग्राम अफीम तथा तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम पंकज कुमार पुत्र दशरथ यादव उम्र 19 वर्ष निवासी चक थाना मानपुर जनपद पलामू झारखंड जिसके पास से 01 किलोग्राम अफीम बरामद हुई जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 11 लख रुपए है । पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रोजा पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण :-

  1. देवेन्द्र लोधी पुत्र वीरपाल उम्र 20 वर्ष निवासी फतेहगंज थाना वजीरगंज जनपद बदायूं ।
  2. ओमेन्द्र पुत्र प्यारेलाल उम्र 19 वर्ष निवासी फतेह नगला थाना वजीरगंज जनपद बदायूं ।
  3. पंकज कुमार पुत्र दशरथ यादव उम्र 19 वर्ष नि0 चक थाना मानपुर जनपद पलामू झारखण्ड ।
    बरामदगी का विवरण
  4. 3.4 किलोग्राम अफीम ।
  5. चार मोबाईल फोन ।
  6. 1,02,144 रुपये ।
    पंजीकृत अभियोग का विवरणः
    मु0अ0स0 288/2024 धारा 8/18 NDPS एक्ट थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर ।

पूछताछ का विवरण
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि सर हम लोग अफीम को झारखण्ड के चक स्थान से लेकर जनपद बदायु (नवादा) मे लेकर जा रहे थे जिसके लिये हमे 5000-5000 रुपये मिलते सर हम गरीब है अपने शोक पुरा करने के लिये ये काम करते है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना कोतवाली एसओजी टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव कुमार 1. प्र0नि0 श्री रीतेन्द्र प्रताप सिंह, एसओजी
2.उ0 नि0 श्री प्रांजल सिंह यादव 2. उ0 नि0 राजा रामपाल सिंह
3.उ0 नि0 श्री अशोक कुमार 3. हे0कां0 तौसीम हैदर
4.रि0उ0नि0 प्रवीन कुमार 4. हे0कां0 दिलीप
5.रि0उ0नि0 रजनीश कुमार 5. हे0कां0 ज्ञानेन्द्र
6.का0 2476शिव डागर 7. हे0कां0 विपिन
8. हे0कां0 खालिद
सर्विलांस टीम- 9. हे0का 0 उदयवीर सिंह

  1. कां0 1982 शिवम कुमार 10.हे0का0चालक कपिल ठाकुर
  2. कां0 1805 प्रभात चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *