रिपोर्ट:गुरदीप सिंह

अछल्दा,औरैया। नगरिया में शुरू हुई बुद्ध कथा का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी शिवम दोहरे ने फीता काट कर किया। इस मौके पर समाजसेवी शिवम दोहरे ने कहा कि भगवान बुद्ध ने सत्य अहिंसा पर चलने जीवो पर दया करने का जो उपदेश दिया है उन उपदेशों पर लोगों को अमल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भगवान महात्मा बुद्ध द्वारा समाज और जन कल्याण के लिए दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर पुठिया साम्हों भरथना के बुद्ध कथा वाचक सोनू निगम ने भगवान महात्मा बुद्ध के कथा प्रसंग का मार्मिक वर्णन कर श्रोताओं को मंत्र मुक्त किया। इस अवसर पर राजीव कुमार राठौर सूरज कुमार आदि प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में श्रोतागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *