निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिक पूरी तन्मयता एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करे- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी।

रोहित सेठ

मतदान कार्मिकों को द्वितीय रेडमाइजेशन में पोलिंग पार्टीवार ड्यूटी लगाई गई।

वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस.राजलिंगम ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने की कटिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिक पूरी तन्मयता एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्यो का निर्वहन ईमानदारी के साथ सुनिश्चित करे।
गुरुवार को पिंडरा विधानसभा को छोड़कर वाराणसी जनपद के शेष 07 विधानसभा क्षेत्र के 11684 मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेडमाइजेशन में विधानसभावार एवं पोलिंग पार्टिवार ड्यूटी लगाई गई। जिसमे क्रमशः 2921 पीठासीन, 2921 मतदान अधिकारी प्रथम, 2921 मतदान अधिकारी द्वितीय व 2921 मतदान अधिकारी तृतीय शामिल है। इसके अलावा आठों विधानसभा क्षेत्र के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर का भी द्वितीय रेडमाइजेशन कर ड्यूटी लगा दी गई।
इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक अमित सिंह नेगी, पुलिस प्रेक्षक संजय कुमार सेन, व्यय प्रेक्षक अजीत दान, संसदीय क्षेत्र चन्दौली की सामान्य प्रेक्षक सिंधु बी. रूपेश सहित मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी, कार्मिक हिमांशु नागपाल, उपजिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी प्रसन्न पाण्डेय, एडीआईओ (एनआईसी) अविनाश शर्मा सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।