रिपोर्ट:राहुल राव
नीमच। शहर में हुए समाज सेवी अशोक अरोरा गोली कांड के मामले में पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अंकित जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि नीमच शहर में 4 फरवरी को समाज सेवी अशोक अरोरा पर जानलेवा हमला हुआ था इस गोली कांड से जुड़े लोगों को पुलिस ने महज दो हफ्ते में गिरफ्तार कर लिया था। परंतु इस घटना में आरोपियों से लगातार जुड़े रहने वाला लक्की सिंहल घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था और उत्तराखंड महाराष्ट्र में फरारी काट के वापस इन्दौर आया था इसी दौरान आरोपी अर्पित उर्फ लक्की सिंहल को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। बता दें की फरार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। लक्की सिंहल पुलिस की स्पेशल टीम से बच नहीं पाया और पुलिस की हत्थे चढ़ गया। जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *