लखीमपुर से परवेज आलम की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी : जिले में पुलिस की वर्दी पहनकर नकली क्राइम इंस्पेक्टर बनकर ठगी करने वाले राणा प्रताप नाम के शातिर ठग को पुलिस ने मंगलवार को शहर से सटे महेवागंज से गिरफ्तार कर लिया है। शातिर ठग ने नकली क्राइम इंस्पेक्टर बनकर अब तक कई लोगों से लाखों की ठगी कर चुका है।

शहर के आसपास बावादी दुरुस्त नकली क्राइम इंस्पेक्टर बनकर लोगों से ठगी करने वाले ठग की जानकारी जब लोगों को हुई तो मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने राणा प्रताप नाम के शातिर ठग को महेवागंज से गिरफ्तार कर लिया है। राणा प्रताप मूल रूप से जौनपुर का निवासी है और वर्तमान में महेवा गंज में रह रहा था। शातिर ठग लोगों को नौकरी दिलाने और वर्दी का रोआब जमाकर दुकानों से बिना पैसे दिए समान लेता था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

धूम धाम से निकली हर घर तिरंगा यात्रा, लोंगों में दिखा देशभक्ति का उत्साह।एम डी न्यूज़बरेली के मीरगंज क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और शहीदों को याद किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना था। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इस यात्रा में मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला और क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।एसडीएम निधि शुक्ला और अन्य अधिकारियों ने भी लोगों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने की अपील की। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।