चित्रकूट से शारदा भारतीय की रिपोर्ट

चित्रकूट : पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री राज कमल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भरतकूप श्री प्रवीण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना भरतकूप पुलिस ने 02 दिन के अन्दर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 02 चोरों को चोरी के समरसेबुल के साथ गिरफ्तार किया गया

आपको बता दें कि दिनाँक 10.06.2024 को रात्रि वादी श्री ललक सिंह पुत्र शिवप्रताप सिंह निवासी भैसोंधा थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट द्वारा थाना भरतकूप में सूचना दी कि अज्ञात चोरों ने उनका समरसेबुल चोरी कर लिया है । इस सूचना पर थाना भरतकूप में मु0अ0सं0 94/2024 धारा 457,380 भादवि पंजीकृत किया गया । थानाध्यक्ष भरतकूप द्वारा घटना के अनावरण हेतु उ0नि0 श्री रामकुमार को निर्देशित किया गया । उ0नि श्री रामकुमार एवं उनकी टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुये आज दिनाँक 12.06.2024 को समय सुबह 09.51 बजे मुखबिर की सूचना पर इटखरी गौशाल से विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त 1.हीरालाल पुत्र कामता प्रसाद उम्र करीब 32 वर्ष 2.लवलेश पुत्र गरीबदास उम्र करीब 20 वर्ष निवासीगण ग्राम इटखरी थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का समरसेबुल बरामद किया गया । चोरी का समरसेबिल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गयी ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।