सोलर पैनल प्रतिष्ठान का उद्घाटन, AIMIM मोहम्मद तालिब को युवा जिला महासचिव की जिम्मेदारी युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह
MD न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
जिला यूसुफ की रिपोर्ट
आज युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने एक सोलर पैनल प्रतिष्ठान का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिष्ठान संचालक को मुबारकबाद देते हुए कहा कि सोलर ऊर्जा आज के दौर में किफायती और पर्यावरण के लिहाज़ से अहम विकल्प बनकर सामने आ रही है। ऐसे कारोबार से रोज़गार के नए रास्ते भी पैदा होते हैं इसी मौके पर संगठन को मज़बूत करने के लिए तालिब को युवा जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने उन्हें नियुक्ति पर मुबारकबाद देते हुए उम्मीद जताई कि मोहम्मद तालिब पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ संगठन को मज़बूत करने का काम करेंगे और नौजवानों को संगठन से जोड़ने में अहम किरदार अदा करेंगे सलमान शाह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए लगातार ज़मीनी स्तर पर काम किया जा रहा है और नौजवानों को जिम्मेदारियां देकर उन्हें समाज और संगठन की खिदमत के लिए आगे लाया जा रहा है इस मौके पर युवा ज़िला महासचिव जुनैद खान युवा ज़िला महासचिव शाह आलम खान युवा ज़िला महासचिव आसिफ रज़ा युवा विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर मारूफ हुसैन आरिफ ओवेस आदि मौजूद रहे


![]()
