MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

MD न्यूज़ | महराजगंज
सड़क पर महीनों से पड़े मिट्टी-बालू के ढेर से बढ़ा हादसों का खतरा, नगर पंचायत ने हटाया अतिक्रमण
बृजमनगंज/महराजगंज।

नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कों पर लंबे समय से पड़े मिट्टी-बालू और निर्माण सामग्री के ढेर से आवागमन प्रभावित होने तथा दुर्घटनाओं की शिकायतों के बाद नगर पंचायत ने कार्रवाई करते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया।

बताया जा रहा है कि भगवानपुर गांव के पास मुख्य सड़क पर कई दिनों से मिट्टी-बालू का ढेर पड़ा था। इसके कारण सड़क पर

आवागमन के दौरान वाहन चालकों को परेशानी होती थी। हाल ही में इसी मार्ग पर ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल

की टक्कर में एक युवक के घायल होने की घटना भी सामने आई थी।
इसके अलावा क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने

भिड़ंत में तीन लोगों के घायल होने जैसी घटनाओं के बाद सड़क पर फैली निर्माण सामग्री को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई थी।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क पर रखी निर्माण सामग्री वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही थी। कार्रवाई के दौरान

जेसीबी की मदद से सड़क किनारे पड़े मिट्टी-बालू और अन्य सामग्री को हटाया गया।
नगर पंचायत प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सड़क पर आवागमन पहले की अपेक्षा सुचारु होने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में सड़क और उसके किनारे निर्माण सामग्री रखकर आवागमन बाधित न किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

रिपोर्ट: स्वामीनाथ कुमार
MD न्यूज़

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *