रिपोर्टर परवेज आलम

लखीमपुर खीरी बुधवार शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट में जिले के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में योजित/लम्बित राजस्व वादों और निर्विवाद वरासत, पैमाइश नामांतरण, आपसी बंटवारा एवं भूमि विवादों से सम्बन्धित लंबित वादों की गहन समीक्षा की, संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को वादों के निस्तारण के लिए नियमित अदालत लगाने के निर्देश दिए। एसडीएम अपने अधीनस्थ न्यायालयो का स्वयं रिव्यू करें। उन्होंने जनपदीय राजस्व न्यायालयों द्वारा तहसील स्तर से मांगी गई रिपोर्ट को समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने न्यायालय में लम्बित मुकदमों की समीक्षा करते हुये समस्त एसडीएम व तहसीलदार व नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। राजस्व वादों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता का कार्यक्रम है इसलिये सम्बन्धित अधिकारीगण अपने दायित्वों का शत् प्रतिशत निर्वहन करें। सभी निर्देशों का गंभीरतापूर्वक सजग एवं सचेत होकर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार सिंह ने राजस्व न्यायालयो में लंबित वादों का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम अपने अधीनस्थ न्यायालयों का निरीक्षण कर रिव्यू करे। बैठक में सभी उप जिला मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।