मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वालम्बन बनाने के साथ ही उन्हें आत्म सुरक्षा की कला सिखाई जाएगी। दुराचारियों की पहचान उजागर करने तथा सुरक्षित परिवेश की अनुभूति के लिए वातावरण तैयार किया जा रहा है।
बता दें कि जनपद में 10 अप्रैल 2022 से मिशन शक्ति फेज 4.0 कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरांन्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओं आदि योजनाएं संचालित हैं। समाज में बदलाव हेतु प्रयासरत महिलाओं की प्रेरक कहानियों को जनपद स्तर पर विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *