जिला खाद्य विपणन अधिकारी अतुल कुमार वशिष्ट ने अवगत कराया है कि जनपद बदायूॅ में 135 गेहूॅ क्रय केन्द्र जिलाधिकारी दीपा रंजन द्वारा अनुमोदित किये गये हैं। गुरूवार तक जनपद में 81 गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर 2172.00 कु0 की 111 किसानों से खरीद हो गयी है। सभी गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर समस्त व्यवस्थाऐं की गयी हैं, जिससे किसानों को अपना गेहॅू विक्रय करने में कोई समस्या उत्पन्न न हो। समस्त गेहूॅ क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्र के किसानों से सम्पर्क करते हुए उन्हें सरकारी गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ विक्रय करने हेतु प्रेरित करें।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed