अमरनाथ यात्रियों के लिए चन्दनबाड़ी में चलेगा काशी का 24वां विशाल भंडारा॥

रोहित सेठ

कैंप में 300 यात्रियों के ठहरने का इंतजाम, यात्री बनारसी कचौड़ी, जलेबी संग ठंडाई व पान का उठाएंगे लुफ्त।

दिलीप सिंह बंटी व विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में 26 जून को रवाना होगा दूसरा जत्था, लक्सा से निकालेगी बाइक रैली जो गदौलिया, बांसफाटक, चौक, मैदागिन, लहुराबीर होते हुवे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी।

वाराणसी। श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के बैनर तले जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों के लिए काशी का 24वां विशाल भंडारा 29 जून से श्रावण मास तक आधार शिविर चंदनबाड़ी में चलेगा। उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह बंटी ने दी है। चौक स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि 26 जून सेवादारों का जत्या जम्मू कश्मीर रवाना हो रहा है जो पूरे सावन माह करीब 40 दिनों तक चंदनवाड़ी में कैम्प लगाकर श्रद्धालु यात्रियों की अनवरत सेवा करेगा। पहला जत्था मौके पर पहुंचकर कैम्प लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। बताया कि अनुमान है इस बार चन्दन बाड़ी कश्मीर में पहले से तीन गुनी ज्यादा यात्री जायेंगे। बनारस के बहुत से लोगो को यात्रा परमिट की समस्या आ रही है। व तय डेट पर यात्रा परमिट भी नहीं मिल रहा है। फिर भी हमारी संस्था उन यात्रियों की समस्याओ का निवारण करने की कोशिश कर रही है।

उक्त भंडारे में बनारसी ठंडाई, पूड़ी, जलेबी, दाल, चावल, पावभाजी, इडली, मसाल डोसा, दूध के अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए कम्बल, जूता, मोजा, मास्क, टोपी, स्वेटर, साल, उपलब्ध रहेगा। चंदन बाड़ी के उक्त कैम्प में लगभग 300 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था भी रहेगी हर बार की तरह इस बार भी हमारे भंडारे के सेवदारों के सेवादार कार्ड बनवाने में इसबार बहुत विश्तों का सामना करना पड़ा है। सबकी पुलिस वेरिफिकेशन करवानी पड़ी मेडिकल करवानी पड़ी। जिसमे लगभग २ महीने का समय लग गया। बताया कि चन्दनबाड़ी पड़ाव से 36 किमी की यात्रा अमरनाथ गुफा के लिए शेष बचती है। 24 जून को हमारा पहला जत्था 10 सेवदारों का चला गया है जो टेंट लगाने में लगा है। दूसरा जत्था 26 जून को सुबह 9 बजे मेरे नेतृत्व मे विवेक श्रीवास्तव के साथ 10 सेवदारों का दूसरा जत्था वाराणसी स्टेशन से बेगमपुरा एक्सप्रेस से सुबह 12 बजे जायेगा। इसके पूर्व 26 को सुबह 9:00 बजे एक बाइक रैली के रूप में 200 बाइक का काफिला सुबह मेरे निवास स्थान लक्सा (कौड़िया हॉस्पिटल) के सामने होटल जसलोक के पास से सुबह 9 बजे निकलेगा। हम सभी पंजाव अमृतसर पहुंचकर वहां से ट्रकों में खाने पीने का सामान लोड कर 27 तारीख की रात्रि चंदन बाह्री प्रस्थान करेंगे। उसी दिन तीसर जत्था जिसमे मनीष गुप्ता, संतोष जायसवाल, प्रवीण सिंह, जीतेन्द्र साहनी, अखिलेश यादव, विनोद गुप्ता, मंजीत सिंह, अमरजीत सिंह, पियूष गुप्ता, कुलदीप सिंह, मिंटू कुमार सिंह आदि 60 सेवदारो का दल रवाना होगा, जिसमे हलवाई अजीत सिंह के साथ, इलेक्ट्रिशीयन, पान व ठंडाई वालो के साथ 12 बजे निकलेगा जो जम्मू होते चन्दनबाड़ी 27 की राि पहुंचेगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *