लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन पर आयुष मंत्री ने शोक प्रकट किया॥

रोहित सेठ

वाराणसी प्रदेश सरकार के आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि काशी के मूर्धन्य वैदिक विद्वान एवं राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुरोहित आचार्य श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित जी का देवलोक गमन अपूरणीय क्षति है।

देवाधिदेव महादेव जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके शिष्यों और अनुयायियों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें!

समाजसेवी गौरव राठी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या में बने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा काशी के आचार्य पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने शुरू की थी आज काशी में उनका दुःखद निधन हो गया ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *