🔵दलित पीड़ित को थानाध्यक्ष रूरा शिवनारायण सिंह ने दी एनकाउंटर करने की धमकी।

🔵दबंग विपक्षियों से आर्थिक लाभ लेकर एसओ ने पीड़ित को दी धमकी।

🔵अंगुली टूटने का एसओ ने नही कराया डॉक्टरी मुआयना।

रिपोर्ट:गुरदीप सिंह

रूरा (कानपुर देहात) जहां कानपुर देहात के एसपी बीबीजीटीएस मूर्थी की गिनती देश के प्रसिद्ध निष्पक्ष आईपीएस अफसरों में की जाती हैं वहीं उनके अधीनस्थ थाना रूरा के इंस्पेक्टर शिवनारायण सिंह एसपी कानपुर देहात की छवि को धूमल कर रहे हैं। उन्होंने विपक्षियों से आर्थिक लाभ लेकर एक घायल पीड़ित को ही पिस्टल दिखाकर एनकाउंटर की धमकी दे डाली और गंदी-गंदी जाति सूचक गालियां देकर थाने से भगा दिया पीड़ित का आरोप है एसओ विपक्षियों से मिले हुए हैं इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की और थाने से भगा दिया। पीड़ित दलित इंद्रेश पुत्र नेकराम निवासी ग्राम धनीरामपुर थाना रूरा ने बताया कि आज सुबह लगभग 7 बजे खेतो की तरफ पुरानी रंजिश को लेकर गांव के तीन चार नामजद दबंगो ने बुरी तरह मारपीट की।और मेरी अंगुली तोड़ दी। जिसकी रिपोर्ट लिखाने सुबह थाने आये और एस ओ साहब का शाम 5 बजे तक इंतजार किया। जब शाम को एसओ आये तो उनको जैसे जी अपने साथ घटित घटना बतानी चाही तो वह एकदम उत्तजित हो गए और गंदी गंदी जातिसूचक गाली दी पिस्टल दिखाकर एनकाउंटर की धमकी दी। और थाने से भगा दिया।

पीड़ित ने बताया कि नामजदों का थाने में आना जाना है और पुलिस से उनकी मिलीभगत है। एसओ शिवनारायण सिंह ने नामजद अभियुक्तों से आर्थिक लाभ लेकर एनकाउंटर की धमकी दी है।

पीड़ित इंद्रेश अपनी टूटी उंगली को लेकर रो-रो कर पुलिस के सामने इलाज की गुहार लगाता रहा लेकिन पुलिस का दिल नहीं पसीजा और वह डरकर थाने से चला आया। पीड़ित ने इसकी शिकायत डीजीपी कंट्रोल रूम लखनऊ, आईजी कानपुर, एसपी कानपुर देहात को फोन पर की है।
इस मामले में एसओ का पक्ष जानने के लिए जब एसओ को सरकारी व प्राइवेट निजी नंबर पर फोन किया गया तो एसओ ने फोन नहीं उठाया कई बार कॉल करने पर एक सिपाही को पकड़ा दिया और बोले कि साहब अभी मीटिंग में व्यस्त है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।