रिपोर्ट:गुरदीप सिंह

औरैया – जनपद हाथरस में हुई दुर्घटना में जनपद औरैया के मृतक स्व० रामनरेश निवासी शास्त्री नगर बाबरपुर तथा मृतका स्व० श्रीमती शीला निवासी बीसलपुर की दुर्घटना में मृत्यु होने पर सरकार द्वारा घोषित दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की चैक आश्रितों को उपलब्ध कराई गयी ।


हाथरस में हुई दुर्घटना में मृतक स्व० श्री राम नरेश की पत्नी श्रीमती रामदर्शनी तथा मृतका स्व० श्रीमती शीला के पति श्री मनीराम को मा० सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया, जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मृतकों के परिजनों को उनके गांव पहुंचकर चैक उपलब्ध कराई और परिजनों को ढांढस भी बधाया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *