— सक्रिय युवा समाजसेवी हैं विनय कुमार।

गोंडा। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला में सक्रिय युवा समाजसेवी विनय कुमार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन में गोण्डा के जिला महासचिव विकास तिवारी ने बताया कि विनय कुमार गोण्डा में सक्रिय युवा समाजसेवी हैं जिन्हें संगठन के प्रति निःस्वार्थ समर्पण की भावना के चलते गोण्डा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
बता दें कि विनय कुमार के नाम का प्रस्ताव उमेश कुमार तथा संस्तुति रेनू वर्मा जिलाध्यक्षा (महिला विंग) बलरामपुर द्वारा किया गया जबकि नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट द्वारा किया गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed