रिपोर्ट:- मोहम्मद् ज़ीशान तहसील प्रभारी

स्योहारा। नगर के चर्चित युवा समाजसेवी आसिफ रईस का 29वां जन्म दिन बङी धूमधाम से मनाया गया इस दौरान श्री रईस के शुभचिंतकों द्वारा नगर में 29 पौधें रोपित कर उन्हें मुबारकबाद पेश कर उनकी लंबी आयु की कामना की गई आसिफ रईस नगर के ऐसे सामाजिक व्यक्ति है जो समय समय पर गरीब कमजोर वर्गों की सुविधा के लिए चिकित्सा कैंप का आयोजन कर उनका निःशुल्क उपचार करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाते रहते है इसके अलावा वो निर्धनों की सहूलियतों के लिए अन्य सामाजिक कार्य कराते रहते है उनके जन्म दिवस के अवसर पर दानिश रिफ़ाक़त जैदी, मुस्तकीम अहमद पूर्व सभासद, इंजी शावेज़ , अरमान फरीदी ,मौहम्मद फैजान, नसीम अहमद, नवेद अबरार, दानिश स्योहारवी आदि ने भी उन्हें मुबारकबाद पेश की श्री रईस ने सभी का आभार व्यक्त किया।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed