रिपोर्टर रजनीश कुमार

विकासखंड अजीतमल के ग्राम पंचायत सिकरोडी में एनडीआरएफ की टीम ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं 8 वी एनडीआरएफ गाजियाबाद टीम के संयुक्त प्रयास से ग्राम सिकरोडी तहसील अजीतमल में आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम FAMEX फामेक्स का आयोजन किया गया । इस अवसर पर ग्राम वासियों को बाढ़ आपदा जोखिम न्यूनीकरण के उपायों के बारे में जानकारी दी गई तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओ से बचाव हेतु उपयोगी तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि इमरजेंसी के समय ससुरक्षित स्वयं अथवा अन्य व्यक्तियों / परिवार को बचाकर जान–माल की सुरक्षा की जा सके। उक्त कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी अजीतमल अमित कुमार त्रिपाठी,आपदा विशेषज्ञ दीपक कुमार, लेखपाल आनंद कुमार आदि अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामवासी उपस्थित रहें।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।