रिपोर्ट- स्वामीनाथ कुमार
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बैसार में पुरानी रंजिश को लेकर एक वृद्ध की कथित तौर पर पीट-पीटकर ह / त्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेटे ने तहरीर में लगाए गंभीर आरोप
दर्ज एफआईआर संख्या 0276, दिनांक 16 नवंबर 2026 के अनुसार, बैसार निवासी अशोक गुप्ता पुत्र श्रीकृष्ण गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही श्यामकरन गुप्ता, उनके पुत्र अर्जुन, एक अन्य अज्ञात व्यक्ति और दीपू ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके पिता श्रीकृष्ण गुप्ता के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई।घटना के बाद परिजन आनन-फानन में वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बृजमनगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चार लोगों के खिलाफ ह / त्या का मुकदमा
पुलिस ने अशोक गुप्ता की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मदन मोहन मिश्रा को सौंपी गई है।
पुलिस की जांच जारी
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना की पूरी परिस्थितियों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
