महराजगंज।निचलौल थाना क्षेत्र के बरोहिया ढाला चौराहे पर स्थित पांडेय किराना स्टोर के मालिक वशिष्ठ पांडेय पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने शनिवार की रात तकरीबन 9 बजे घर जाते समय बड़ी नहर के आगे रास्ते पर पीछे आते हुए पिता वशिष्ठ पांडेय और पुत्र श्रीनिवास पांडेय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे और रुपये से भरा बैग छीनकर भागने लगे।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश लूट के इरादे से आये थे कि देखते ही पीछे से अपाची बाइक पर से ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिससे गोलियां किनारे से निकल गयी कि दूसरे बदमाश ने गोली चलाने की कोशिश की लेकिन वशिष्ठ पांडेय से हाथापाई में गोली हवा में निकल गयी।इतने में गोली चलने व शोर सुनकर आस पास के लोग आ ही रहे थे कि बदमाश भागने लगे,जिसमें से एक को दौड़ाकर लोगों ने पकड़ लिया जबकि दो मौके से फ़रार हो गए।पकड़े गए आरोपी बदमाश का नाम सूरज यादव जिला कपिलवस्तु नेपाल का बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक पांडेय किराना स्टोर के मालिक वशिष्ठ पांडेय पूरी तरह सुरक्षित हैं। बदमाश अपनी गाड़ी की डिग्गी में कई फर्जी नम्बर प्लेट लेकर चल रहे थे,जिसमें मौके वारदात पर प्रयुक्त गाड़ी में लगा नम्बर प्लेट भी फर्जी था।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी सूरज यादव को पकड़कर थाने ले गयी,जहाँ पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *