स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ग्राम-करखियांव का सौन्दर्गीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य जल्द होगा शुरू -अवधेश सिंह पिंडरा विधायक।

रोहित सेठ

गांव के विकास हेतु हमेशा प्रयासरत।

जनपद वाराणसी के विधानसभा क्षेत्र पिण्डरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ग्राम-करखियांव का सौन्दर्गीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य हेतु उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा कुल रू0 1825.65 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। यह कार्य कार्यदायी संस्था-उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि0, इकाई-3, वाराणसी द्वारा किया जायेगा। करखियांव ग्राम के 24 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों जिन में महिलाएं भी सम्मिलित थीं, उन्होंने संन् 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन में अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी एवं कठोर कारावास का दण्ड भी प्राप्त किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में मुख्य रूप से भगवति सिंह, बासूदेव सिंह, अवध नारायण सिंह आदि पुरुषों के साथ-साथ कन्धे से कन्धा मिला कर महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नौरंगी देवी, गंगाजली देवी, निरंजनी देवी भी सम्मिलित रहीं। परियोजना के अन्तर्गत तालाब का जीर्णोद्धार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मृति स्तंभ, बच्चों के खेलने हेतु पार्क, स्थल तक पहुंचने हेतु एप्रोच मार्ग का निर्माण, आकर्षक लाइटों के माध्यम से सौन्दर्गीकरण का कार्य, पेयजल एवं शौचालय, म्यूरल्स के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरगाथा का चित्रण किया जायेगा तथा साथ ही साथ पार्क का विकास किया जायेगा, जिसमें ओपेन जिम बनाये जाने का प्रस्ताव भी शामिल है। तालाब में आकर्षक फवारा, जेट्टी का निर्माण भी किया जायेगा। शहीद स्मारक पर जलपान हेतु कैन्टीन, कैफे, ओपेन एम०पी० थियेटर बनाये जाने का प्रस्ताव भी सम्मिलित है। इस पर्यटन स्थल के विकास से पिण्डरा में आम जन मानस हेतु आकर्षक पर्यटक स्थल का निर्माण होगा तथा वाराणसी के पर्यटन क्षेत्र में काशी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के विषय में आने वाले पर्यटकों को जानकारी उपलब्ध करायी जा सकेगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *