जनपद – सिद्धार्थ नगर

रिपोर्ट – सूरज गुप्ता

सिद्धार्थनगर:-जिलाधिकारी राजा गणपति आर के द्वारा नगर पंचायत उसका बाजार व मलीन बस्ती घुघलिया औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजा गणपति आर के द्वारा प्राथमिक विद्यालय घुघलिया का भी निरीक्षण किया गया ओर अव्यवस्थाओं को देखकर खंड शिक्षा अधिकारी पर जमकर बिफरे और जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण के दौरान आरसीसी रोड लंबाई चौड़ाई को नपवा कर एवं सड़क को खुदवा कर देखा गया सड़क को स्टीमेट एम .बी .से मिलान किया गया जिलाधिकारी द्वारा सड़क के मैटेरियल की गुणवत्ता को चेक करने के हेतु लैब में भेजने का निर्देश दिया गया रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज गिरने की बात कही नगर पंचायत उसका बाजार में बने अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी राजा गणपति आर के द्वारा ईओ को दिया दिशा निर्देश ओर अतिक्रमण हटाने को लेकर दिया जाय नोटिस अतिक्रमण न हटने पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करने की बात कही और नगर पंचायत उसका बाजार के मलिन बस्ती घुघलिया के लोगो से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और प्रधानमंत्री आवास का भी निरीक्षण किया ।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed