रिपोर्ट: शारदा भारतीय

खबर चित्रकूट- जनपद के मऊ तहसील के आर्यावर्त बैंक में बन रहे आधार सेंटर की है जहां दिनांक 05/08/2024 को हजारों की संख्या में आधार बनवाने को लेकर हजारों की संख्या में पहुंचे लोग आधार सेंटर की कमी होने के कारण जनता हुई परेशान,और आधार सेंटर खुल जाए तो हो सकता जनता की समस्या का निदान। आधार सेंटर की कमी होने से लोगो में मचा हड़कंप लोगो ने तहसीलदार को दिया शिकायती पत्र।

खबर जनपद चित्रकूट के मऊ तहसील क्षेत्र अंतर्गत आर्यावर्त बैंक में बने आधार केंद्र की है जहां पर हजारों की संख्या में पहुंचे लोग जिसमें आधार न बनने पर लोगों के बीच खींचा तानी हुई ।अब होना क्या था । एक कहावत है अकेला चना कभी भाड़ नहीं फोड़ता तो अकेला आदमी हजारों लोगों का आधार एक दिन में कैसे बनाए इसी को लेकर लोगों और आधार सेंटर के ऑपरेटर के बीच बवाल हो गया आधार केंद्र को लेकर लोगों ने मऊ तहसीलदार को लिखित शिकायती पत्र दिया और कहा कि यदि क्षेत्र में कुछ और आधार सेंटर खुल जाएं तो क्षेत्र की जनता को राहत मिल जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed