रिपोर्ट राहुल राव

#Azadi ke rang_khaki ke sang” एवं ” हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समस्त प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आमजन में जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है। इसी क्रम में उक्त विशेष अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13.08.24 को मंदसौर जिले में भी मन्दसौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया जो की पीजी कॉलेज ग्राउंड मंदसौर से प्रारंभ होकर बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड, घंटाघर होते हुए प्रतापगढ़ पुलिया, नयापुरा, संजय गांधी उद्यान, बंटी पान चौराहा, गुप्ता कचोरी तिराहा होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई। उक्त तिरंगा यात्रा बाइक रैली के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी समेत नगर पुलिस अधीक्षक श्री सतनाम सिंह समेत शहर के थानों के थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी, प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्रीमती शमीम राणा एवम अन्य पुलिस अराजपत्रित अधिकारी/कर्मचारी एवम एनसीसी कैडेट्स द्वारा भी बाइक रैली में अपनी सहभागिता निभाई। तिरंगा यात्रा बाइक रैली को कलेक्टर मंदसौर श्रीमती अदिति गर्ग द्वारा पीजी कॉलेज ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।