रिपोर्टर राहुल राव

नीमच। नीमच के प्रसिद्ध और चमत्कारिक श्री किलेश्वर महादेव मंदिर की 12 अगस्त को शाही अंदाज में शाही सवारी निकली। आयोजक एवं युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर और उनकी टीम बीते एक माह से शाही सवारी के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों में जुटी हुई थी, शाही सवारी का आयोजन ऐतिहासिक रहा, नीमच के महांकाल शहर भ्रमण पर निकले तो भक्तों का सैलाब उमडा। शहर के ज्ञानमंदिर के समीप श्री अग्रसेन वाटिका पर शाही सवारी पर फूलों से श्रृंगारित रथ पर सवार भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना हुई। इसमें विधायक दिलीपसिंह परिहार और युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर शामिल हुए। इस दौरान विधायक दिलीपसिंह परिहार और आयोजक अरूल अरोरा की श्री किलेश्वर मंदिर के विकास के संदर्भ में चर्चा हुई। श्री परिहार ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव धार्मिक क्षेत्र में विकास कार्यों को बढावा दे रहे है। श्री किलेश्वर महादेव मंदिर के विकास के लिए सरकार से मदद ली जाएगी। इस संबंध में सीएम साहब से वे चर्चा करेंगे। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर की प्रशंसा की और कहा कि श्री किलेश्वर महादेव मंदिर की शाही सवारी का बेहतरीन आयोजन होना बडी बात है। अरोरा गंगानगर परिवार हमेशा धार्मिक कार्यों में बढचढकर हिस्सेदारी निभाता आया है। यह गर्व की बात है। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने युवा समाजसेवी अरूल अरोरा की प्रशंसा की।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।