रोहित सेठ

  अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने देशवासियों को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए उनसे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर लड्डू गोपाल के भव्य मंदिर निर्माण में सहभागी बन मंदिर निर्माण आंदोलन को प्रचंड करने का आह्वान किया। 

डॉक्टर गीता रानी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अखिल भारत हिन्दू महासभा ने कहा कि जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण बिना जन्माष्टमी महोत्सव अधूरा है। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों से एक बड़े आंदोलन में सहभागी बनने हेतु तैयार रहने के लिए कहा है।हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि देश भर में हिन्दू महासभा ने जन्माष्टमी पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया। मथुरा के हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण आंदोलन से जुड़े धर्म योद्धाओं को नमन करते हुए कहा कि यह आंदोलन कुछ धर्मयोद्धाओं का नहीं वरन देश के एक अरब से अधिक सनातनी नागरिकों का सामूहिक धर्मयुद्ध है।
आगरा में हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं ने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने कहा कि हिन्दू महासभा मंदिर निर्माण आंदोलन को तेज करने के लिए तेजो महालय से श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा तक रथ यात्रा निकलेगी। रथयात्रा के आयोजन को मूर्त रूप देने के लिए हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अधिवेशन शीघ्र ही मथुरा अथवा आगरा में आयोजित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *