रिपोर्टर गुर्दीप सिंह

राजस्व व पुलिस टीम ने पहुंचकर चकरोड़ और खलिहान पर अवैध कब्जा हटवाया – करीब एक एकड़ खलिहान की जमीन को मुक्त कराया सहायल,औरैया। थाना क्षेत्र के ठाकुर गांव मे चकरोड़ पर कुछ ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा था, वही गांव के बाहर पड़ी करीब 7 बीघा सरकारी जमीन पर भी कब्जा था. वही प्रशासन ने कब्जा मुक्त अभियान के चलते आज राजस्व टीम व पुलिस टीम के साथ पहुंचकर चकरोड़ का कब्जा हटवाया. खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। राजस्व टीम से आये लेखपाल गोपाल दीक्षित ने बताया की ठाकुर गांव मौजा मे पानी की टंकी से ग्राम तक चकरोड पर कुछ ग्रामीणों का कब्जा था. जिसको पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराया गया. बताया 7 बीघा खलिहान को भी कब्जा मुक्त करा दिया गया है मौके पर थाना अध्यक्ष सहायल अमर बहादुर सिंह मौजूद रहें।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *