रिपोर्ट: जीत नाग

फतेहपुर बाराबंकी l इन दिनों मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में बेखौफ सक्रिय का आतंक जारी है l आए दिन इलाकों में चोरी की घटनाएं अखबारों की सुर्खियों में छाई हुई है l लेकिन जिस पर स्थानीय पुलिस द्वारा अभी तक किसी भी प्राकर का अंकुश लगाने में असमर्थ साबित हो रही है l जिसके चलते बेखौफ सक्रिय चोरों के हौंसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं l और आए दिन इलाकों में तांडव मचाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं l

वहीं एक बार फिर बेखौफ सक्रिय चोरों ने मोहम्मदपुर खाला स्थानीय पुलिस की रात्रि गस्त की पोल खोलते हुए थाना क्षेत्र के दोंदेपुरवा मझगवां निवासी के घर के पीछे के रास्ते नांद के सहारे छत से नीचे उतर कर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर बक्से में रखी करीब 30 हजार रुपए नगदी समेत सोने चांदी कपड़ों व कमरे में करीब दो करपा मेंथा ऑयल चोर लेकर फरार हो गए l सुबह जब पीड़ित ने कमरे को उथल पुथल देख कमरे व बक्से का कीमती सामान गायब मिला तो पीड़ित ने जिसकी तहरीर पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है l

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed