रिपोर्टर आकर्ष कुमार

लखीमपुर। ब्लॉक ईसानगर परिसर में चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन की सूचना पाकर एस डी एम धौरहरा राजेश कुमार ,पुलिस क्षेत्राधिकारी धौरहरा प्रीतम पाल सिंह व थाना अध्यक्ष ईसानगर देवेंद्र कुमार गंगवार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। और किसानों को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन किसान छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने की मांग को लेकर अड़े रहे। करीब 4 घंटे के प्रदर्शन के बाद एसडीएम धौरहरा द्वारा किसानों को आश्वस्त कराया गया की ट्रालियों में भरवा कर शीघ्र मवेशियों को आसपास स्थित गौशालाओं में छोड़ा जाएगा। वहीं आवश्यकता अनुसार अन्य अस्थाई गौ आश्रय केंद्रों का निर्माण करवा कर गोवंशों को संरक्षित किया जाएगा। एस डी एम के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed