ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के महत्वपूर्ण घटकों की जानकारी पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ

मो वसीम

स्योहारा। ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के महत्वपूर्ण घटकों की जानकारी पर आधारित विषय पर डी0पी0आर0सी0 गजरौला अमरोहा पर मंडल स्तरीय प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ उपनिदेशक पंचायती राज अधिकारी मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद महेंद्र सिंह,सीनियर फैकल्टी अमरोहा सतेन्द्र शर्मा,सीनियर फैकल्टी संभल डॉक्टर नवनीत शेखर व प्रशिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। उपनिदेशक पंचायत मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद महेंद्र सिंह द्वारा प्रतिभागियों से वार्ता करते हुए ग्रामीण जल आपूर्ति कवरेज,राज्य ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम,जल जीवन हैंडओवर और टेकओवर से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। तत्पश्चात सीनियर फैकल्टी अमरोहा सत्येंद्र शर्मा द्वारा जल जीवन मिशन निर्मल परियोजना,जल आपूर्ति कार्यक्रम, अटल भू जल योजना,हाइड्रो टेस्टिंग एवं जल गुणवत्ता गुणवत्ता परीक्षण संबंधित विषय पर चर्चा की गई। तत्पश्चात सीनियर फैकल्टी सम्भल नवनीत शेखर द्वारा जल शोधन संयंत्र पंचायती राज विभाग में पेयजल के संचालन एवं रखरखाव, हैंडओवर टेकओवर की वर्तमान स्थिति और शिकायत प्रबंधन जैसे मुद्दों पर बात रखी गई। तथा प्रशिक्षण में प्रशिक्षको द्वारा भी चर्चा की गई।
इस मौके पर उपनिदेशक पंचायत मुरादाबाद महेंद्र सिंह,सीनियर फैकल्टी अमरोहा सतेन्द्र शर्मा, सीनियर फैकल्टी सम्भल नवनीत शेखर,प्रशिक्षक ईशांत शर्मा,कुलवीर सिंह,लव कुमार,दीपांकर,अब्दुल कादिर,मौहम्मद वसीम,ममता देवी, प्रीति देवी,सुरेश आर्य, आवरण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।