रिपोर्ट:_ मोहम्मद ज़ीशान तहसील प्रभारी

किरतपुर (बिजनौर)। जानकारी के अनुसार ग्राम कुम्हेड़ा मे पिछले माह हुई जनसेवा केंद्र संचालक के साथ लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना मे शामिल तीन अभियुको मे से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया ,जबकी तीसरा अभीयुक्त अभी फरार हैं। पकड़े गए दोनों अभियुक्त से पुलिस ने लूटी हुई नगदी व वारदात में प्रयोग किए गए अवैध तमंचे भी बरामद किए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद नंदलाल उर्फ कुम्हेड़ा में स्थित शिवम कुमार प्रजापति पुत्र चांदराम के जन सेवा केंद्र पर 20 अगस्त की दोपहर को तमंचा धारी तीन बदमाशों ने बेखौफ होकर लूट की घटना को अंजाम दिया तथा तीनों बदमाश एक मोटर साइकिल पर सवार होकर फरार हो गए थे। जन सेवा केंद्र स्वामी शिवम कुमार के अनुसार बदमाश उसका एक बैग लूट कर ले गए थे जिसमें लगभग 75000 की नगदी बताई गई थी। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी तथा पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे, पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। जिसकी वजह से पुलिस की कार्यशाली पर उंगलियां उठनी शुरू हो गयी थी। पुलिस को उस समय सफलता मिली जब अभियुक्त शुभम पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम शादीपुर थाना चांदपुर व आशु पुत्र विजेंद्र निवासी ग्राम बखेड़ी थाना चांदपुर को एक 315 बोर के अवैध तमंचे व दो जिंदा कारतूस 315 बोर व लूटी हुई 1200 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि लूटी हुई नगदी केवल 2700 रुपए थी। जिसमें से केवल उन्हें 1200 रुपये प्राप्त हुए, अभियुक्तों ने पुलिस को यह भी बताया कि इस लूट की घटना में उनका एक साथी पवन कुमार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम कौशल्या थाना चांदपुर भी शामिल है। पुलिस ने पवन कुमार को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है, पुलिस के अनुसार अभियुक्त पवन कुमार हिस्ट्री शीटर बदमाश है। उसके खिलाफ जनपद अमरोहा के धनोेेरा थाने में एक दर्जन से भी अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। दोनों अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी जय भगवान सिंह,प्रभारी स्वीट टीम,सर्विलांस टीम, वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल मोनू कुमार,जितेंद्र कुमार,अजय ठाकुर, मोहम्मद आबिद,उपेंद्र कुमार शामिल रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।