रिपोर्ट – जीत नाग

फतेहपुर बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र इलाके में बेखौफ चोरों का आतंक छाया हुआ है l एक बार फिर बेखौफ सक्रिय चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाते हुए सोने चांदी के कीमती आभूषणों समेत हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया है l


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामीपुर गांव निवासी राजेंद्र पुत्र बुधा गौतम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि बीती रात अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी हजारों के सोने चांदी के कीमती जेवरात समेत 4000 हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया सुबह घर में बिखरा हुआ सामान देखकर घटना की जानकारी हुई इसके बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले जांच पड़ताल में जुट गई है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *