रिपोर्ट- जीत नाग

फतेहपुर बाराबंकी। ब्लाक सूरतगंज क्षेत्र में इन दिनों सियारो हमले से लोग दहशत में हैं। ऐसे में शुक्रवार की रात सियार ने तीन लोगो पर हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे अक्रोशित ग्रामीणों ने सियार को घेरकर उसपर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मार डाला। और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

बता दे कि शुक्रवार रात जिले के मोहम्मपुर खाला कोतवाली इलाके के नयापुरवा गांव निवासी नाजिमा अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी जंगल की तरफ से गांव में आकर एक सियार घुस आया और घर के अंदर आ गया। जब उसे भगाने का प्रयास किया तो सियार ने नाजिमा पर हमला कर उसे काटकर घायल कर दिया। इसी क्रम में पंडित पुरवा में लालाराम की भैंस के बच्चे को घायल कर दिया और हरक्का में एक व्यक्ति को घायल कर दिया।

वही शोर की आवाज सुन मौजूद महीपत उसे बचाने पहुंच गया। तो सियार ने झपट्टा मारते हुए महीपत के ऊपर भी हमला बोल उसे भी काटकर घायल कर दिया। सियार द्वारा हमला करने की जानकारी होते ही मौके पर तमाम लोग इकट्ठा हो गए और सियार को लाठियों से पीटकर मार डाला। वहीं दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।