रिपोर्ट: प्रदीप पांण्डेय
बदायूँ। मामला जनपद बदायूं के बिसौली नगर का है जहां बिसौली नगर के मोहल्ला गुलाब बाग में बीती रात एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बेड पर शव पड़ा हुआ मिला था ।

वहीं महिला के परिजनों ने पति प्रशांत पाठक पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है और बताया है कि पति प्रशांत पाठक शराब पीने का आदी था।

रोजाना शराब पिया करता था और अक्सर अपनी पत्नी की पिटाई करता था ।2018 शादी हुई थी और मृतक महिला के दो छोटी बेटी है।

वही घटनास्थल का मौका मुआयना करने के लिए एसएसपी और एसपी देहात पहुंचे थे उन्होंने पुलिस को जांच कर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं वही फॉरेंसिक टीम भी जांच करने के लिए पहुंची है पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *