रिपोर्ट – जीत नाग

फतेहपुर बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष रामबरन वर्मा के द्वारा आगामी 18 सितम्बर को बाराबंकी गन्ना दफ्तर में होने वाली विशाल किसान महापंचायत को लेकर जिला अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी के साथ जनपद बाराबंकी के ब्लाक सूरतगंज क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जोगामऊ, शाहपुर, मौसंडी, अंदीपुर, वैरानामऊ मंझारी, बलोपुर, छावनी, जिगनी, बसारी, मुढ़िया, टांडा, मोहम्म्दपुर खाला के साथ-साथ लगभग एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों का दौरा कर किसानों को विस्तार पूर्वक संवाद व जानकारी देते हुए जागरूक किया। उसके पश्चात जिलाध्यक्ष का मोहम्मदपुर खाला स्थित कार्यालय पर महासचिव अभिषेक बाजपेई के द्वारा स्वागत सम्मान किया।

वही इस दौरान ग्राम पंचायत टांडा में संगठन का विस्तार किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष स्वयं ग्राम पंचायतों के दौरे पर रहे। इस मौके पर अभिषेक बाजपेई महासचिव तहसील फतेहपुर , विजय कुमार वर्मा ब्लाक अध्यक्ष सूरतगंज बाबू राम वर्मा ब्लाक महामंत्री सूरतगंज , बब्लू वर्मा ब्लाक संगठन मंत्री सूरतगंज , चेतराम राजपूत ग्राम अध्यक्ष मो० पुर खाला , आदित्य मिश्रा (अंचल) मीडिया प्रभारी , बाल जी राठौर सदस्य ग्राम पंचायत चंदूरा , ललितेश सिंह प्रधान प्रतिनिधि मो0 पुर0 खाला , रमेश मिश्रा टांडा , महिला ब्लाक अध्यक्ष गीता चौहान,ग्राम अध्यक्ष कमला देवी के साथ साथ सैकड़ों महिला व पुरुष सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता व ग्रामीण किसान उपस्थिति रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *