रिपोर्ट – मोहम्मद आमिर

आज दिनांक 9 सितंबर को लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया विधान सभा के लगदहन में बाघ के हमले से घायल मरीज रामू के बेटे दीपू ने विधायक रोमी साहनी को फोन करके बताया कि खाने के पैसे खत्म हो गए हैं, दवाई के पैसे खत्म हो गए हैं, विधायक फोन सुनते ही मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मरीज रामू से मिलने पहुंचे,और दी पच्चीस हजार रुपए की नगद आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए आगे भी सहायता करने का आश्वासन दिया जिससे पीड़ित रामू के चहरे पर खुशी की लहर। बता दें पलिया कला तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लगदहन में कुछ दिन पूर्व बाघ के हमले से घायल रामू पुत्र जमुना प्रसाद, जोकि कई दिनों से लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे, घायल मरीज रामू के बेटे दीपू ने विधायक रोमी साहनी को खाने और इलाज के लिए जानकारी दी कि चंदा डाल कर पिता का इलाज करवा रहें हैं, और पैसे खत्म हो गए हैं तो विधायक रोमी साहनी तुरन्त पहुंचे मेडिकल कॉलेज लखनऊ वहां डॉक्टरों से उनकी देखरेख की जानकारी ली और अच्छा इलाज कराने की बात कही एवं पच्चीस हजार रुपए अपने पास से दिए, और कहा आगे भी पूरी मदद करूंगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।