मनोज कुमार

अजान-खीरी। पुलिस अधीक्षक  गणेश प्रसाद शाहा  के आदेशानुसार संपूर्ण जनपद मे अपराधिक व  वाछित वारन्टी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत हैदराबाद  पुलिस द्वारा एक वाछित वारन्टी  अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। हैदराबाद थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हैदराबाद पुलिस टीम द्वारा 10 सितम्बर को चलाए गए  वाछित वारन्टी अपराधियों  की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत सर्वेश कंजड पुत्र सतीश कंजड निवासी ग्राम अजान थाना हैदराबाद धारा 134/17/457/380/411 भादवि के तहत ग्राम अजान  से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे शामिल उप निरीक्षक जेपी यादव,  कांस्टेबल मुकुल सिंह, सुरेश कुमार ,द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *