मोबाइल बना जान की आफत

दातागंज तहसील रोड निवासी विष्णु यादव उम्र 21 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से आवश्यक कार्य हेतु मार्केट गया था। मार्केट से वापस आते समय उसकी जेब में रखा रियल मी 8 फोन जेब में अचानक से फट गया जब फोन फटा तो विष्णु अपनी मोटरसाइकिल चला रहा था अचानक से फोन फटने से विष्णु की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे विष्णु को काफी गंभीर चोट आई।
विष्णु जानकरी के दौरान बताया कि जब फोन फटा तो दर्द इतना असहनीय था। कि जैसे ही मोटरसाइकिल से गिरा वैसे ही उसने अपनी जेम से फोन निकालकर फेंक दिया। मोटरसाइकिल की गिरने से विष्णु को हाथ व चेहरे पर चोट आई है। और साथ-साथ विष्णु की आंख पर भी गुम चोट लगी जिससे विष्णु को अपनी एक आंख से कम दिखना शुरू हो गया है, जिसका उपचार वह निजी अस्पताल में करा रहे हैं। परिजनों का कहना है। कि विष्णु के ऊपर से एक बड़ी आफत टल गई, क्योंकि विष्णु जब मोटरसाइकिल से गिरा तो उसके पीछे कोई वाहन नहीं चल रहा था। अगर उसके पीछे कोई बड़ा वाहन चल रहा होता और विष्णु गिर जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *