राजकीय महाविद्यालय बदायूं में पंजीकृत एमए व एम कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं को कल दिनांक 13 मई 2022 को मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद गुप्ता,उच्च शिक्षा की जिला नोडल अधिकारी डॉ स्मिता जैन एवं जिला प्रशासन के अन्य अपेक्षित अधिकारियों की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त टैबलेट वितरित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता बदायूं नगर पालिका की अध्यक्ष दीपमाला गोयल करेंगी।

यह सूचना महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने दी है। डॉ जायसवाल ने बताया है कि समारोह महाविद्यालय के सभागार में अपराह्न 12 बजे प्रारंभ हो जाएगा।सभी पीजी अंतिम वर्ष के लाभार्थी छात्र छात्रा कार्यक्रम प्रारम्भ होने के एक घण्टे पूर्व कॉलेज में अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed