उघैती थाना क्षेत्र के गांव महानगर निवासी सत्यवीर पुत्र पोददार गरीबी में अपना आशियाना बनाकर जीवन यापन कर रहा था । वह अपने परिवार के साथ खेत पर गया हुआ था उस गरीब को क्या मालूम था जिस आशियाने के सहारे वह अपना जीवन यापन कर रहा है वापस आने तक वो खाक मिलेगा। ग्रामीणों ने जब गरीब के आशियाने से आग की लपटें देखीं । तो बेकाबू आग को बुझाने के लिए दौड़ पड़े।लेकिन जब तक वह आग पर काबू पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी । आशियाने में रखा खाने का अनाज के साथ साथ जरूरी सामन व लगभग तीस हजार की नगदी जल कर राख हो गई। 

जब पड़ोसी ने खेत पर जाकर इस बात की सूचना दी। तब सत्यवीर दौड़ा दौड़ा घर आया । जब तक वह कुछ कर पाता तब तक सब सामान आग की लपटों में समा चुका था।अज्ञात कारणों के चलते लगी आग* वहीं जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की वजह पता नही चल पाई,आग की लपटें इतनी तेज थीं की काबू पाना बमुश्किल हो गया था अगर जल्द आग पर काबू नही पाया जाता तो हो सकता था बड़ा हादसा।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।