प्री जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता इन्दिरागाँधी स्टेडियम मै सम्पन हुआ।

रोहित सेठ

विगत जौनपुर प्री जोनल प्रतियोगिता शनिवार को ताइक्वांडो इन्दिरागाँधी स्टेडियम मै सम्पन हुआ जिसमे देवरिया से सात खिलाडी प्रतिभाग किये जिसमे छ जिलों से 200 खिलाडी प्रतिभाग किये। देवरिया फतेहपुर प्रयागराज जौनपुर मिर्ज़ापुर और अयोध्या की टीम ने प्रतिभाग किया जौनपुर ताइक्वांडो सचिव प्रवीण मिश्रा के देख रेख मै यह प्रयोगिता हुई। इसका शुभारंभ 10 बजे सुबह हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर मनोरमा मौर्या और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा मौजूद रहे। इसमे जो खिलाड़ियों ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया है वह खिलाड़ियों को लखनऊ मे अक्टूबर माह मे होने वाले स्टेट चैंपियन शिप मै प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। देवरिया टीम ने 6 गोल्ड और एक सिल्वर मैडल प्राप्त किया। गोल्ड मैडल मे रीती स्वाति साक्षी निखिल अंश आराध्या आदि शामिल रहे। नेशनल रेफरी एवं कोच आलोक मिश्रा रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed