गोंडा से रिपोर्टर मदनलाल MD NEWS

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिया आशीर्वाद, बेटे की कामयाबी पर छलके पिता प्रेम बहादुर सिंह के खुशी के आंसू

बेलसर, गोंडा। बेलसर के युवा अनंत सिंह ने दिल्ली स्थित शिवाजी विश्वविद्यालय में उपाध्यक्ष पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि को लेकर बेलसर में भव्य स्वागत एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक पहुंचे और अनंत सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह रहे। उन्होंने अनंत सिंह को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए कहा कि युवाओं की ऐसी उपलब्धियां पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने अनंत सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

मंच पर बोलते-बोलते भावुक हुए अनंत

आशीर्वाद समारोह के दौरान अपने संबोधन में अनंत सिंह अपनी सफलता और परिवार के संघर्ष का जिक्र करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, परिवार और उन सभी शुभचिंतकों को दिया, जिन्होंने लगातार उनका हौसला बढ़ाया।

इसी दौरान समारोह का सबसे भावुक दृश्य सामने आया। पिता प्रेम बहादुर सिंह अपने बेटे को इस मुकाम पर देखकर भावुक हो उठे। पुत्र की उपलब्धि पर उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। पिता-पुत्र के इस भावुक क्षण ने समारोह में मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया।

बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासी

कार्यक्रम में बेलसर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, अजीत सिंह, आकाश सिंह, अनुराग सिंह, गोलू सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि बेलसर, शैलेंद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह, रज्जन बाबा बेलसर, संतोष सिंह बेलसर, चित्तू सिंह बेलसर, कृष्ण पाल सिंह बेलसर, सीपी सिंह बेलसर, लिटिल सिंह बेलसर सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सभी ने अनंत सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह में युवाओं की भी बड़ी भागीदारी रही। लोगों ने कहा कि अनंत सिंह की सफलता से बेलसर क्षेत्र का गौरव बढ़ा है और उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

पिता के सपने को मिली नई उड़ान

अनंत सिंह की सफलता को परिवार के लिए भी बेहद खास माना जा रहा है। बेटे को सम्मानित होते और बड़ी जिम्मेदारी संभालते देखकर पिता प्रेम बहादुर सिंह की आंखों में खुशी साफ नजर आई। समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि माता-पिता के लिए इससे बड़ा गौरव क्या होगा कि उनका बेटा अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर हजारों युवाओं के बीच नेतृत्व की भूमिका तक पहुंचे।

समारोह के दौरान लगातार तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। क्षेत्रवासियों ने अनंत सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में भी अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता से बेलसर का नाम प्रदेश और देश स्तर पर रोशन करेंगे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *