बाराबंकी। समाज की भलाई और सेवा, भाईचारा तथा समतामूलक समाज की स्थापना ही समाजवादी पार्टी का मूल उद्देश्य रहा है। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर समाजवादी पार्टी की स्थापना हुई थी। यह बात समाजवादी पार्टी के नेता ज्ञान सिंह यादव ने विधानसभा बाराबंकी के ग्राम सिपहिया में आयोजित मिशन 2027 PDA जन पंचायत को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी मुलायम सिंह यादव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी को नई दिशा और नई ऊंचाइयां देने का काम किया है। आज समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है।
ज्ञान सिंह यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। अब इससे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2027 में प्रदेश में PDA सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर समाजवादी पार्टी कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आयोजन महमूद आलम, सिपहिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामविलास, मोहम्मद कयूम, राम हरि रावत, डीसी, चेतराम कनौजिया, मोहम्मद अनवर, सुरेश राठौड़, आफताब आलम, मोहम्मद फैयाज, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद जयपाल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *