जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 43 एवं नव चेतना पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत


रिपोर्टर — कृष्णा प्रजापति
एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार


फतेहाबाद। इंसान जीवन में चाहे कितनी भी ऊंचाइयां हासिल कर ले, लेकिन अपनी जन्मभूमि और पैतृक गांव से उसका रिश्ता हमेशा कायम रहता है। इसकी झलक ग्राम पंचायत सिलावली में देखने को मिली, जहां जिला पंचायत वार्ड नंबर 43 से प्रत्याशी एवं नव चेतना पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी रामभान सिंह निषाद अपने पैतृक गांव पहुंचे।
अवसर था गांव के सम्मानित निवासी श्रीनिवास बघेल के निज निवास पर आयोजित पारंपरिक चौथ पटा कार्यक्रम का। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों और श्रीनिवास बघेल के परिवार की ओर से रामभान सिंह निषाद एवं अन्य अतिथियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।अपनों के बीच भावुक हुए रामभान सिंह
अपने पैतृक गांव पहुंचे रामभान सिंह निषाद ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सिलावली उनकी जन्मभूमि और पैतृक गांव है, जहां की मिट्टी और लोगों से उनका गहरा भावनात्मक रिश्ता है।
उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल पद या कुर्सी हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और क्षेत्र की सेवा का जरिया है। उन्होंने वार्ड नंबर 43 के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
नव चेतना पार्टी के पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में नव चेतना पार्टी के कई वरिष्ठ एवं नवनियुक्त पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामचंद्र निषाद, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गोथेले, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभान सिंह निषाद, राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद कुमार निषाद, राष्ट्रीय सचिव रामभरत निषाद एवं जयवीर सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इसके अलावा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामनिवास उर्फ गब्बो तथा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेन्द्र कुमार निषाद सहित पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
वार्ड 43 के विकास को बताया प्राथमिकता
कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता की आवाज को आगे बढ़ाया जाएगा।
वहीं, रामभान सिंह निषाद के अपने पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद देते हुए क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम के अंत में श्रीनिवास बघेल ने सभी अतिथियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *