महिलाओं की सुरक्षा में हर पल तत्पर है वाराणसी पुलिस : गौरव बंसवाल।

रोहित सेठ

निर्भीक है आज की नारी, अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज।

वाराणसी। डीसीपी (काशी) गौरव बंसवाल ने कहा कि नारी सशक्तिकरण में नारी सुरक्षा एक महत्वपूर्ण चुनौती है। इस चुनौती को ध्यान में रखकर वूमेन पावर लाइन 1090 (हेल्पलाइन नंबरके माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा में सहयोग करने को तत्पर है। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 4 के अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन एवं मीडिया टीम एक्सपर्ट और आर्य महिला पीजी कॉलेज के तेजस्विनी महिला प्रकोष्ठ तथा अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘निडर’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही। आगे उन्होंने कहा कि आप सभी आधुनिक युग की नारी हैं जो निर्भीक है। किसी भी प्रकार का अपराध हो आप निडर होकर अपनी आवाज उठाएं, आपसे जुड़ी जो भी समस्याएं हमारे सामने आएंगे हम उनका त्वरित स्तर पर समाधान करते हुए ऐसे लोगो के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे जो महिलाओ से जुड़े अपराध में शामिल होंगे।
आर्य महिला पीजी कॉलेज में महिलाओं / बालिकाओं ,बच्चों के आत्म सुरक्षार्थ एवं महिला सशक्तिकरण के परिप्रेक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में टी श्रवणनन एडीसीपी (क्राइम, वरुणा जोन) ने छात्राओं में साइबर क्राइम के विभिन्न प्रकारों की चर्चा करते हुए कहा की आपकी आवाज ही आपका हथियार है। आपकी चुप्पी क्राइम और क्रिमिनल दोनों को बढ़ावा देती है। आधुनिक युग में उन्होंने साइबर बुलिंग, साइबर ट्रोलिंग,साइबर ग्रूमिंग, डिफेक टेक्नोलॉजी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बढ़ रहे अपराधों की जानकारी और उससे बचने के उपाय छात्राओं को बताए।
श्रीमती ममता रानी (ए डी सी पी महिला अपराध) ने कहा कि क्राइम लिंग निर्धारण नहीं होता क्रिमिनल का एक माइंडसेट होता है और उसे माइंडसेट से निपटने का हौसला हम सभी में होना चाहिए। उन्होंने महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए ड्राइविंग तैराकी कुकिंग और आत्मरक्षा चार गुणों को सिखाना आवश्यक बताया।
श्रीमती बबीता यादव( इंस्पेक्टर 1090) कार्यक्रम के आरंभ में वूमेन पावर लाइन 1090 की कार्यप्रणाली से छात्राओं को रूबरू कराया तथा पीपीटी के माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान देते हुए दिखा कर उत्सवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में
इस कार्यक्रम में आर्य महिला पीजी कॉलेज की कराते की 15 दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षित छात्राओं ने अपने कला कौशल का संक्षिप्त प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में एसीपी चेतगंज श्री गौरव कुमार, इंस्पेक्टर दिलीप , इंस्पेक्टर एस आर गौतम, सी डब्लू सी अध्यक्ष स्नेहा उपाध्याय , नागेंद्र मिश्रा मैनेजिंग डायरेक्टर टीम मीडिया एक्सपर्ट सहित पुलिस प्रशासन के गणमान्य अधिकारीगण, महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रोफेसर भावना त्रिवेदी के साथ शिक्षक ,शिक्षक शिक्षिकाएं ,छात्राएं एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा मंगलाचरण से किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत शशिकांत दीक्षित ने किया। संचालन मनीषा पांडेय तथा प्रोफेसर सुचिता त्रिपाठी ने सम्मिलित रूप से किया। प्रोफेसर बिंदु लाहिड़ी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed